Homeसन्त कबीर नगरटेक्निकल खराबी को लेकर पूरे दिन बन्द रही विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

टेक्निकल खराबी को लेकर पूरे दिन बन्द रही विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

टेक्निकल खराबी को लेकर पूरे दिन बन्द रही विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता परेशान

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में रविवार को पावर हाउस में टेक्निकल खराबी के चलते पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही जिससे उपभोक्ता भीषण गर्मी में परेशान रहे। वहीं छोटे-मोटे कल कारखाने पर काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों का बुरा हाल रहा।
मालूम हो कि विद्युत उपकेंद्र हरिहरपुर में लगे ट्रांसफार्मर में टेक्निकल खराबी को दूर करने के लिए सुबह 11 बजे से ही आपूर्ति काट दी गई जो अनवरत शाम 5:30 बजे तक चलती रही। इसके चलते पूरे दिन क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक गावों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कल कारखाने का संचालन बंद होने से दिहाड़ी मजदूर पूरे दिन परेशान दिखे। वहीं उपभोक्ता भीषण गर्मी से दुकानों मकान में जूझते रहे। शाम 5:30 सप्लाई होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस लिया।
क्षेत्र के उपभोक्ता इसरार अहमद, गिरीश चन्द, रमेश गुप्ता, लड्डू सोनकर, पिंटू गुप्ता, बालाजी, शिवलाल आदि ने बताया कि इस भीषण गर्मी में लगातार 6 घंटे विद्युत कटौती से जनजीवन ठप सा पड़ गया है। लोग गर्मी से बेहाल रहे। इस तरह से आए दिन बिजली आपूर्ति महुली क्षेत्र में बाधित रहती है जिससे उपभोक्ताओं को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर अवर अभियंता हरिहरपुर सुनील यादव ने बताया कि रविवार को पावर हाउस में टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से आपूर्ति ठप की गई थी। जैसे ही कमी दूर हुई, उपभोक्ताओं में निर्वाध विद्युत आपूर्ति की गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read