Homeहरदोईखुशहाल परिवार दिवस के आयोजन से मिल रहा परिवार नियोजन साधनों को...

खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन से मिल रहा परिवार नियोजन साधनों को बढ़ावाः सीएमएस

खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन से मिल रहा परिवार नियोजन साधनों को बढ़ावाः सीएमएस

अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिला महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन हुआ। जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० सुबोध कुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि पात्र लाभार्थी परिवार नियोजन के साधन अवश्य अपनाएं क्योंकि इससे महिला और बच्चे का स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही दंपति सुखी वैवाहिक जीवन भी व्यतीत कर सकते हैं। पहले बच्चे की योजना विवाह के दो साल बाद ही बनाएं, इससे महिला शरीरिक और मानसिक रूप से गर्भ धारण करने के लिए तैयार हो जाती है। पहले और दूसरे बच्चे में कम से कम तीन साल का अंतर अवश्य रखें। इससे मां का स्वास्थ्य तो बेहतर होता ही है, बल्कि बच्चों का पालन पोषण भी अच्छे से होता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने 20 अंतरा इंजेक्शन के चक्र पूर्ण कर चुकी वैटगंज हरदोई निवासी उर्मिला एवं ब्लाक हरियावां की आशा किरन को परिवार नियोजन कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रेरित करने हेतु उपहार देकर सम्मानित किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस के दिन दो महिलाओं ने नसबंदी अपनाई तथा 103 महिलाओं ने प्रसव पश्चात आईयूसीडी (पीपीआईयूसीडी) और 18 महिलाओं ने आईयूसीडी को अपनाया। 357 महिलाओं ने त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा पर भरोसा जताया। इसके अलावा माला-एन के 308 पैकेट्स, 45 आकस्मिक गर्भनिरोधक गोली, 196 साप्ताहिक गर्भनिरोधक गोली छाया और 4258 कंडोम का वितरण हुआ। खुशहाल परिवार दिवस के अवसर पर एफपीएलएमआइएस मैनेजर किंदर लाल और परिवार कल्याण परामर्शदाता गरिमा शुक्ला मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read