Homeअलीगढ़जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने सुदेशपुर में पीएलएफएस सर्वेक्षण का किया...

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने सुदेशपुर में पीएलएफएस सर्वेक्षण का किया स्थलीय निरीक्षण

जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने सुदेशपुर में पीएलएफएस सर्वेक्षण का किया स्थलीय निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (Periodic Labour Force Survey) के अंतर्गत शनिवार को जिले के सुदेशपुर गांव में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ए0के0 दीक्षित ने सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कार्यरत क्षेत्रीय जांचकर्ताओं से संपर्क कर सर्वेक्षण की प्रगति, चुनौतियों और डाटा संकलन की प्रक्रिया की जानकारी लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सर्वे निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सम्पन्न हो। उन्होंने सर्वे टीम को निर्देशित किया कि प्रत्येक घराने से प्राप्त आंकड़ों को सत्यापित करते हुए नियमानुसार रिपोर्टिंग की जाय जिससे श्रम शक्ति की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जा सके।
इस दौरान एके दीक्षित ने बताया कि आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य देश में श्रम शक्ति भागीदारी दर, रोजगार दर और बेरोजगारी दर जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों का अद्यतन आकलन करना है जिससे नीति निर्धारण में सहायता मिल सकेगी। संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों से भी बातचीत की गई जिन्होंने सर्वे टीम के कार्य को सराहा और अपेक्षित सहयोग प्रदान किया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ने आमजन से अपील किया कि वे सर्वे के दौरान सटीक जानकारी देकर सरकार की योजनाओं एवं नीतियों को प्रभावी बनाने में सहभागी बने।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read