आरम्भ में झूमे छात्र, आदित्य मिस्टर व नव्या बनी मिस फ्रेशर

आरम्भ में झूमे छात्र, आदित्य मिस्टर व नव्या बनी मिस फ्रेशर

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के मंगलायतन आयुर्वेद एंड रिसर्च सेंटर में फ्रेशर्स के स्वागत के लिए ‘आरंभ’ फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई जिससे परिसर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का पारंपरिक और गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की त्रिवेणी गीत, संगीत और नृत्य ने सबका मन मोह लिया। मंच पर प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत और उत्साही बना दिया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने छात्रों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने विद्यार्थियों को नए सफर की शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल डा. मनोज शर्मा ने डाक्टर बनने से पहले एक अच्छा इंसान बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर आदित्य सिंह व मिस फ्रेशर का खिताब नव्या अनंत को मिला। वहीं मिस्टर वेल ड्रेस शुभम गुप्ता व मिस वेल ड्रेस स्मृति चुनी गईं।
खेल प्रतियोगिताओं में आदित्य सिंह व दिव्यांशु वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डा. अर्पित शाह, डा. अंकित लाकरा, डा. ऐश्वर्या बाबू, डा. प्रतिभा शामिल रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में तुषार अहमद, आयुष साहू, मुस्कान तिवारी, शिवांगी सौदे, विदुषी श्रीवास्तव, जाहिद खान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन गौरव चैधरी, विवेक सारस्वत, अलवीरा सिद्दीकी, मुनीर अंजुम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डा. राजेश धाकड, डा. वेद प्रकाश, डा. हेमंत, डा. मनोज सहित संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA