Homeअलीगढ़डा. ज्योति को बनाया गया इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक

डा. ज्योति को बनाया गया इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक

डा. ज्योति को बनाया गया इगलास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक

तेजस टूडे सं.
राहुल तिवारी
अलीगढ़। लक्ष्मण देवदत्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पर चल रहे सियासी झगड़ा एवं भ्रष्टाचार के आरोप—प्रत्यारोपण के बीच राज्य सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बृजेश पाठक स्वास्थ्य मंत्री द्वारा डा. ज्योति शर्मा को इगलास सीएससी का अधीक्षक बनाया गया। अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम द्वारा स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री को एक लेटर सीनियर डा. ज्योति शर्मा को अधीक्षक पर नियुक्त किए जाने के लिए भेजा गया। एक और पत्र ब्लॉक प्रमुख द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के लिए भेजा गया जिस पर स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने डा. ज्योति को तत्काल प्रभाव से अधीक्षक नियुक्त करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के आदेशों के बावजूद भी डॉ शर्मा को गुरुवार दोपहर 3 बजे करीब सीएमओ नीरज त्यागी के प्रयासों के बाद अधीक्षक पद का चार्ज मिला जिस पर सभी हॉस्पिटल स्टाफ के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई। पत्रकारों से जब अधीक्षक डा. शर्मा की बात हुई तो उन्होंने कहा कि मेरे पर कई आरोप—प्रत्यारोप लगे लेकिन सत्य की जीत होती है। सत्य के आधार पर मुझे अधीक्षक बनाया गया। यह आरोप—प्रत्यारोप अधीक्षक पद के लिए लगे थे। मैं प्रयास करूंगी कि इगलास क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करूं। साजिश रचने वाले साजिशें रचते रहेंगे। मैं चाहती हूं कि भगवान मेरी सदैव मदद करें। इगलास की जनता ने बताया कि ऐसे ही नहीं कहते सांसद सतीश गौतम को शेर—ए—अलीगढ़ जिन्होंने लक्ष्मण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास पर डॉक्टर की कमी को भी पूरा कर दिया। जब से डा. ज्योति का ट्रांसफर गभाना हुआ था तब से यहां पर कोई भी महिला चिकित्सक नहीं थीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read