Homeअलीगढ़एएमयू में अनुकम्पा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रार से...

एएमयू में अनुकम्पा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रार से की मुलाकात

तेजस टूडे सं
राहुल तिवारी
अलीगढ़। मुस्लिम विश्वविद्यालय ए.एम.यू. में अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया लंबे समय से लंबित पड़ी है। इसी संदर्भ में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों ने विश्वविद्यालय के नवनियुक्त रजिस्ट्रार से मुलाकात की अभ्यर्थियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। अभ्यर्थियों ने बताया कि बीते 5 वर्षों से अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया अटकी हुई है। पूर्ववर्ती रजिस्ट्रार लगातार सी.आर.आर. (Cadre Recruitment Rules) का हवाला देते हुए नियुक्तियों को रोकते रहे, जबकि यू.जी.सी. के दिशा-निर्देशों के अनुसार एम.आर.आर. (Model Recruitment Rules) के तहत भी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता था। मुलाकात के दौरान रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा और नियुक्ति प्रक्रिया को तेज़ी से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति मानवता और संवेदना से जुड़ा विषय है। हम अभ्यर्थियों की पीड़ा को समझते हैं और हमारा प्रयास होगा कि प्रक्रिया में जो भी अड़चनें हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ समाधान किया जाय। रजिस्ट्रार से मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जागी है। उनका कहना है कि अब उन्हें विश्वास है कि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान शीघ्र ही हो सकेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read