HomeAyodhyaसड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई मौरंग लदी ट्रक उड़े...

सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई मौरंग लदी ट्रक उड़े परखच्चे, चालक की हुई मौत

सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर में पीछे से टकराई मौरंग लदी ट्रक उड़े परखच्चे, चालक की हुई मौत

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नेशनल हाइवे पर पर पटरंगा थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव के निकट सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे एक मौरंग लदे ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे मौरंग लदे ट्रेलर में सवार चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रेलर के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रेलर ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि रात करीब 12:45 पर ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें चालक इसरार अहमद पुत्र हामिद अली निवासी नागापुर तिलोरी थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली।

नहीं थम रहे हादसे
हाइवे पर हादसे नहीं थम रहे है। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का अभाव बड़ा कारण बताया जा रहा है। गुरुवार को दो ट्रेलर ट्रकों में भिड़ंत का कारण हाइवे के किनारे अवैध पार्किंग बताई जा रही है। एक ट्रेलर पहले से खड़ा था, दूसरे ने पीछे से टक्कर मार दी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read