अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने डीएम को किया सम्मानित
अब्दुल शाहिद
बहराइच। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की ओर से जिलाधिकारी बहराइच डॉ दिनेश चन्द्र को राष्ट्रीय स्तर के सेनानियों एवं उत्तराधिकारियों के कार्यक्रम “स्मारिका विमोचन” में यथोचित सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। ऐसे अवसर पर सेनानी उत्तराधिकारियों द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम, प्रतीक चिन्ह और स्मारिका भेंट की गई। इसी दौरान अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी को भी प्रतीक चिन्ह और स्मारिका भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान पर आधारित जो गौरव गाथा इस स्मारिका के माध्यम से प्रकाशित की है, वह प्रशंसनीय है। इस साहित्य के माध्यम से भावी पीढ़ी आजादी के दीवानों के पराक्रम को सहेजने का काम करेंगी। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से इस महान आयोजन में जिलाधिकारी और प्रशासन ने सकारात्मक भूमिका निभाई है वह सराहना योग्य है। इस अवसर पर संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष कर्मवीर सिंह एड, आदित्यभान सिंह महामंत्री, रमेश मिश्र मंत्री जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद, मुकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











