HomeVaranasiनौगढ़ में सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

नौगढ़ में सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

नौगढ़ में सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। रोटरी क्लब वाराणसी और वाल्मीकि सेवा संस्थान के सहयोग से नौगढ़ में वनवासी बेटियों का विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य ने कहा जहाँ एक ओर समाज आधुनिकता की दौड़ में आगे बढ़ रहा है। वहीं रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नॉर्थ एवं महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान ने मिलकर यह सिद्ध कर दिया कि परम्परा, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी अभी भी जीवित हैं। साथ ही साथ वर वधू को आत्मनिर्भर बनने और गृहस्थ जीवन को गरिमा, मर्यादा तथा संस्कारों के साथ जीने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि एसडीएम आलोक कुमार ने रोटरी क्लब ऑफ़ वाराणसी नार्थ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल के कार्य की सराहना करते हुए कहा की समारोह का यह पहलू विवाह संस्कार को एक सामाजिक दायित्व और मानवीय संवेदनाओं से जोड़ता है, जहाँ केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों, दो संस्कृतियों और एक समाज का समागम होता है। तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में समारोह के अवसर पर स्वाधीन वर्मा द्वारा प्रदत्त एक आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। यह लैब छात्रावास में रह रहे वनवासी बच्चों को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक शिक्षा की दिशा में सक्षम बनाएगी। विवाह संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों से सम्पन्न हुआ जिसे वाराणसी के प्रतिष्ठित आचार्य पं. विजय बिहारी पांडेय ने सम्पन्न कराया। कन्यादान की पवित्र परंपरा का निर्वहन शहर के वरिष्ठ उद्यमी राममोहन दास अग्रवाल व गणेश अग्रवाल ने भावपूर्ण तरीके से किया। इस अवसर पर संजना संग रमेश, संजना संग विवेक कुमार, राजनंदनी संग वासुदेव, सोनी संग गोविन्द, प्रतिमा संग कल्लू, चाँदनी संग शमशेर, आरती संग अनिल, शीलवंती संग अनिल का विवाह सम्पन्न हुआ। रोटरी क्लब नॉर्थ के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि हर नवविवाहित जोड़े को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सभी घरेलू सामान उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। उन्होंने इसे एक परिवार बसाने की जिम्मेदारी कहा। सेवा, समर्पण और साझेदारी की मिसाल समारोह की संपूर्ण व्यवस्था महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल किंजवाडेकर, कोषाध्यक्ष सीए सतीश जैन, मंत्री अवध बिहारी मिश्रा और संयुक्त मंत्री अनिल यादव के नेतृत्व में स्थानीय समुदाय के सहयोग से की गई। समारोह में रोटरी क्लब के विशिष्ट सदस्य सुरेश खंडेलवाल, अभय सिंह, राजेश भार्गव, दीपक माहेश्वरी, इंद्रसेन सिंह, नर्मदानंद दुबे, सीके त्रिवेदी, गौरव राठी, राकेश रस्तोगी, राजीव शुक्ला, रुचि भार्गव, मधु अग्रवाल, सपना खंडेलवाल, अनघा किंजवाडेकर व शैलेन्द्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में समारोह के अवसर पर स्वाधीन वर्मा द्वारा प्रदत्त एक आधुनिक कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया। यह लैब छात्रावास में रह रहे वनवासी बच्चों को डिजिटल साक्षरता और आधुनिक शिक्षा की दिशा में सक्षम बनायेगी। तीन दशकों से चल रही सेवा यात्रा, महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान पिछले 30 वर्षों से नौगढ़ के वनवासी क्षेत्र में शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था वर्तमान में लगभग 70 बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ पूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। रोटरी क्लब नॉर्थ समय-समय पर संसाधन, एम्बुलेंस, कम्प्यूटर, शैक्षिक सामग्री आदि के माध्यम से इस सेवा यात्रा को सहयोग प्रदान करता रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read