Homeबदायूंनोडल अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण

नोडल अधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। उत्तर प्रदेश सरकार में विशेष सचिव नगर विकास व जनपद के नोडल अधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ विकास खण्ड उझानी के गांव नौशेरा स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की फैंसिंग व रास्ते तक खड़ंजा न होने पर अप्रसन्नता व्क्त हुए इसको प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी व डीएम ने गौवंशों को माला पहनाकर गुड़ भी खिलाया। शनिवार को किए निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने पाया कि गोवंश आश्रय स्थल पर 44 गोवंश संरक्षित हैं। भूसा, हरा चारा, दाना चोकर पर्याप्त मात्रा में मौजूद है। साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। पानी हेतु सबमर्सिबल लगाया गया है। हरा चारा काटने हेतु मशीन लगी हुई है। गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी।नोडल अधिकारी ने कहा कि निराश्रित गोवंशों का संरक्षण मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निराश्रित गोवंशों को गौशालाओं में आश्रय दिया जाय। साथ ही गौशालाओं में समुचित व्यवस्थाएं भी पूर्ण की जाएं। उन्होंने सहभागिता योजना में निराश्रित गोवंशों को पशु प्रेमियों को देने के लिए कहा। साथ ही बताया कि इसके लिए शासन स्तर से दी जाने वाली धनराशि में भी बढ़ोत्तरी की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read