Jaunpur News : जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डण्डे
दो महिला सहित एक बालक गम्भीर रूप से घायल
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छातीडीह गांव के दलित बस्ती में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में सास बहू एवं बेटा को आई गंभीर चोट। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल किया रेफर। जानकारी के अनुसार छातीडीह गांव के दलित बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये।
घायल पक्ष के तहरीर के मुताबिक राजनाथ सोमनाथ ने वृद्ध महिला जमुर्दा देवी 70, बहू रीता देवी 42 वर्ष, बेटा 19 वर्ष को ईंट व लाठी डंडे से पीटकर कर चोटिल कर दिया जिससे उनको गंभीर चोट आई है। घायलों के इलाज के लिए ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से स्थानीय चिकित्सालय ले गये जहां पर गंभीर चोट को देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह विवाद कुछ दिन पूर्व से चल रहा था। उपरोक्त घटना की जानकारी पुलिस को पीड़ित परिवार ने दिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















