डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के सम्बन्ध में हुई समीक्षा बैठक
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि खराब ग्रेड वाली योजनाओं में प्रगति लाते हुए ग्रेड में सुधार किया जाए। विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाए। विभागीय पोर्टल के डाटा की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने जिला पंचायती राज अधिकारी को विभागीय योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रम विभाग की विभागीय योजनाओं में खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जतायी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को प्रतिदिन कलेक्ट्रेट में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए। आईजीआरएस की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों का ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला विकास अधिकारी अरविन्द व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















