HomeVaranasiमाहवारी स्वच्छता पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

माहवारी स्वच्छता पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

माहवारी स्वच्छता पर रैली निकालकर किया गया जागरूक

आशा ट्रस्ट ने लड़कियों को वितरित किया निःशुल्क सेनेट्री पैड
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर के लोक समिति व आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मासिक स्वच्छता का आयोजन किया गया।

इस दौरान आशा ट्रस्ट की ओर से लड़कियों और महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किया गया। गांव से आई लड़कियों और महिलाओं ने माहवारी पर जागरूकता रैली निकाली। लोगों से महिला स्‍वास्‍थ्‍य के लिए पहल करने की अपील की। रैली में शामिल महिलाएं व लड़कियां ‘माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो।’ ‘मां बनने पर गर्व है फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।’

‘पीरियड का खून नहीं तुम्हारी सोच गंदी है’, जैसे नारे लगा रही थीं। सभी के हाथों में पोस्टर भी थे जिन पर माहवारी स्वच्छता पर स्लोगन लिखे थे। इस दौरान लोक समिति आश्रम नागेपुर में माहवारी स्वच्छता पर सभा का आयोजन किया गया। सभा में जहां माहवारी को लेकर भ्रांतियों और संकोच को छोड़ने पर चर्चा हुई।

लोक समिति समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक के 70 गांवों में लड़कियों और महिलाओं को सेनेट्री पैड बाँटकर जागरूक किया जा रहा है। रैली की अगुवाई किशोरी संगठन की संयोजिका सोनी, संचालन मधुबाला व धन्यवाद ज्योति ने किया। रैली में मुख्य रूप सोनी, माला, खुशबु, आरती, अर्चना, पूजा, अनीता, सरोज, विद्या, सीमा, शमा बानो, मनजीता, मधुबाला आदि मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read