Jaunpur News:बार—बार शिकायत के बावजूद आखिर क्यों नहीं लग रही खुले में मांस बिक्री पर रोक?
क्या किसी बड़ी घटना के घटित होने पर ही जागरूक होगा प्रशासन?
तेजस टूडे ब्यूरो
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में कई ऐसे स्थान हैं (चिरैया मोड, बेलवार बाजार, मुस्तफाबाद बाद) जहां रिहायशी इलाकों के साथ बच्चे, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिला तथा बीमार व्यक्ति का आवागमन हर समय लगा रहता है, वहीं इन सभी की भावना तथा मनोभाव के मानवाधिकार को तार—तार करते हुए खुले में बिना किसी आड के बकरे मुर्गे आदि को सबके सामने काटकर खुले में ही उसके शरीर से खाल उतारना तथा शरीर के अन्य अंगों को जनसामान्य लोगों के सामने निकाला जाता है जिससे रास्ते चलते लोगों की भावनाए आहत होती है। खुले में फैंके मांस की बदबू आसपास के पूरे वातावरण को दूषित करती है तथा कोई कोई हार्ट का मरीज तो इतना आहत हो जाता है।
इन सबको देखकर की उसकी तबियत बिगड़ जाती है। कसाई द्वारा मांस के बेकार टुकडों को खुले में ही रोड के किनारे फेंक दिया जाता है जिससे कुत्ते उस मांस के टुकड़े को लेकर सड़क पर आते हैं तथा कई कुत्ते आपस में उस टुकड़े को लड़ते हैं तो उन कुत्तों को बचाने के चक्कर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं तथा चिरैया मोड से प्रतिदिन लगभग 5000 छात्र—छात्रा साइकिल से पढ़ने जाते हैं।
इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सुजानगंज के साथ अन्य लोगो ने कई बार थाना अध्यक्ष सुजानगंज को शिकायत की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिर क्या कारण है कि इन सब शिकायतों के बावजूद भी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य अनवरत किया जा रहा है? अगर मान लिया जाए कि खुले में जानवर को काटना तथा मांस बिक्री करना किसी का मौलिक अधिकार हैं तो उन सबको देखकर जिनका का मन विचलित होता है, तबीयत बिगड़ती है, बच्चे डरते हैं, वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते है, मांस के सड़ने पर बदबू युक्त दूषित वातावरण में जिन लोगों को रहना पड रहा है, इन सब लोगों का कोई मौलिक अधिकार नहीं है। यदि है तो क्यों उसका हनन हो रहा है? कौन है इसका जिम्मेदार? क्या किसी बड़ी घटना के घटित होने पर ही इसके संदर्भ में प्रशासन जागरूक होगा?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













