Homeरायबरेलीलेफ्टिनेंट कर्नल डा. आरपी सिंह को मिला चिकित्सा रत्न सम्मान

लेफ्टिनेंट कर्नल डा. आरपी सिंह को मिला चिकित्सा रत्न सम्मान

लेफ्टिनेंट कर्नल डा. आरपी सिंह को मिला चिकित्सा रत्न सम्मान

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। भारतीय सशस्त्र सेना से सेवानिवृत्त और वर्तमान में मुंशीगंज के एम्स में कार्यरत हृदय रोग विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल डॉक्टर आरपी सिंह को सूर्यकांत मिश्र संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। डाक बंगला के गेस्ट हाउस में आयोजित भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह में उन्हें चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए “चिकित्सा रत्न” सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि सलोन से बीजेपी विधायक अशोक कोरी ने सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व के धनी लोग समाज में कम ही होते हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल डा. सिंह मूलतः रायबरेली के ग्रामीण क्षेत्र मझिगवां राव के ही निवासी हैं। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि पहले राष्ट्रसेवा और अब समाजसेवा का जज्बा रखने वाले ऐसे नेकदिल इंसान का सम्मान किया जाना सराहनीय पहल है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कृषि विभाग के अधिकारी प्रमोद मिश्र, सूर्यकांत मिश्र संस्थान के अध्यक्ष पंकज मिश्रा, युवा नेता और प्रधान प्रतिनिधि शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read