फ्राड किये गये रूपये कराये गये वापस
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। इन दिनों फ्राड करने वाले ठग तरह-तरह के तरीके अपनाते हुए लोगो को मूर्ख बनाकर उनके खाते से पैसा निकाल रहे है। इसी क्रम में अजीत कुमार पुत्र श्यामजी सोनकर निवासी ग्राम चन्दाईत पोस्ट पचोखर थाना बबुरी जनपद चन्दौली को फ्राडर द्वारा फोन कॉल के माध्यम से बातों में भ्रमित करके ओ0टी0पी0 पूछकर कुल 82999/रु0 का फ्राड कर लिया गया था। इस सम्बन्ध में वादी अजीत कुमार ने 30 अकटूबर को फ्राड होने के सम्बन्ध में साइबर सेल जनपद चन्दौली पर पहुँचकर सूचना दिया था जिसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विनय सिंह व पुलिस उपाधीक्षक आशुतोष द्वारा प्रभारी उपनिरीक्षक साइबर सेल को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।इस पर साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह मय साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वादी अजीत कुमार को कुल 82999 रूपये वापस कराये गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














