पालिका परिषद की उदासीनता से वार्ड बना तालाब, वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। चंधासी में संतोष जायसवाल से दिनेश चौहान के मकान होते हुए सुमित जायसवाल के मकान तक बीच सङक पर जलजमाव होने से आम लोगो को आवागमन में बहुत ही परेशानी हो रही है जिसके विरोध में गांव के महिला, पुरुष, बच्चों ने बीच सङक पर धरना-प्रदर्शन कर चेयरमैन, सभासद के खिलाफ नारेबाजी किया।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में सङक नाली निर्माण के लिए कई बार मांग पत्र दिया लेकिन पालिका ने कोई कार्यवाही नहीं किया। लोगों ने तत्काल सङक नाली का निर्माण कराने की पालिका प्रशासन से मांग किया है। धरना-प्रदर्शन में रामभजन चौहान, मुकेश चौहान, शिवशंकर वर्मा, रविन्द्र यादव, संतोष तिवारी, दिनेश चौहान, बंसत, गोबिंद, पारसनाथ, राजेश सिंह, शुभम सिंह, समीर कुमार, सपना सिंह, मुन्नी देवी, गीता चौहान, सुनीता यादव, सन्नी चौहान, मुन्नी पांडेय, सूरज तिवारी, नीना वर्मा, लीलावती देवी आदि शामिल थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











