वध के लिये ले जा रहे 7 पशु बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौ-तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व गौ-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिये गये
निर्देशों के अनुपालन में अनंत चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डय के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा सूचना पर चेकिंग के दौरान चार वाहनों में लादकर वध हेतु ले जा रहे कुल 7 पशुओं को बरामद करने के साथ 3 तस्करों को मौके से सैयदराजा पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गये तस्करों में सोनू कुमार, ऋषि कश्यप व कृष्णा चंद बताए जाते हैं। जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














