देवी—देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

देवी—देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में दिगम्बर कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के निर्देशन तथा आशुतोष क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के पर्यवेक्षण में उ0नि0 वीरेन्द्र यादव मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि हिन्दु देवी देवताओं पर अभद्र/आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला व्यक्ति भैसौडा बन्धा आम के पेड के पास मौजूद है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चकरघट्टा पुलिस टीम द्वारा भैसौडा बन्धा आम के पेड के पास से 1 अभियुक्त को एक 12 बोर देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व 1 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रेमचन्द पुत्र छैबर निवासी ग्राम जरहर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली निवासी बताया जाता है जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA