वध के लिये ले जा रहे पशु बरामद, तस्कर गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कूमार
मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौ तस्करी पर प्रभावी रोकथाम व तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में अनंत चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में उ0नि0 धर्मदेव प्रसाद मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सूचना पर एनएच—2 हाइवे ग्राम जेठमलुपर कालेबीर बाबा मजार के सामने से एक बोलेरो वाहन से वध हेतु ले जा रहे 2 पशुओं को बरामद करने के साथ एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया अभियुक्त अनूप गिरी पुत्र मनोज गिरी निवासी जोगियापुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी निवासी बताया जाता है जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














