विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के निर्देश पर रानीगंज तहसील के डॉ रामचंद्र शुक्ल विधि महाविद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस विषय पर जागरूकता शिविर का शुक्रवार को आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज सुमित पवार ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई 1987 से प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन के नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों की ओर जन मानस का ध्यान आकर्षित कराना है। नशे के दुष्प्रभाव से लोगों को बचाना एवं जनमानस को तंबाकू सेवन से स्वयं व परिवार को बचाने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया। डॉ ज्ञानेंद्र मौर्या ने कहा कि नशे के कारण युवावस्था में ही लोग कैंसर लीवर फेफड़े की गंभीर बीमारी से ग्रसित होते जा रहे हैं जिससे उनको शारीरिक और मानसिक नुकसान हो रहा है। हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन के कारण हो रही है जो चिंताजनक है। स्वस्थ समाज के निर्माण में हम सभी को मिलकर तंबाकू सेवन को रोकने के लिए प्रयास करना होगा। नायब तहसीलदार कृपाशंकर यादव ने नशे के दुष्प्रभाव और उसके बचाव के विषय में जानकारी दी।
पीएलवी अनिल पांडेय ने बताया कि नशा पीड़ितों व उनके उन्मूलन के लिए विधिक प्रावधानों, नीतियों कार्यक्रम एवं योजनाओं के माध्यम से नगर व ग्रामीण के बच्चों यौन कर्मियों, कैदियों सुई से ड्रग लेने वाले परिवारों, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों विद्यालय तथा महाविद्यालय के छात्र—छात्राओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और दुष्प्रभाव के विषय में जागरूकता फैलाना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील पांडेय ने महाविद्यालय छात्र छात्राओं व प्राधिकरण के सचिव के साथ रैली निकालकर लोगों को तंबाकू मुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखा जायेगा उन्होंने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए शपथ भी दिलाया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















