राष्ट्रहित में शत—प्रतिशत मतदान अवश्य करें: प्रो. आनन्द

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा 30 मई को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। रैली का शुभारंभ कुलपति विद्यापीठ, रजिस्ट्रार विद्यापीठ, एनएसएस के समन्वयक द्वारा झंडा दिखाकर रवाना किया गया जो गेट नंबर 2 से होते हुए मानविकीय संकाय के पास समाप्त हुआ। पन्त प्रशासनिक भवन महात्मा गांधी के प्रतिमा समक्ष कुलपति प्रो. आनंद त्यागी ने मतदाताओं को मतदान के लिए शपथ दिलाने के उपरांत अपने संबोधन में राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए देश के विकास में काम करने वाले प्रत्याशी के पक्ष में शत—प्रतिशत मतदान करने का आग्रह किया तथा मतदान के दौरान वोटरों को किसी के बहकावे तथा प्रलोभन में नहीं आना चाहिए का संदेश भी दिया।कुलसचिव डॉ सुनीता पांडेय ने सभी स्वयंसेवकों व नागरिकों से निवेदन किया कि देश हित को ध्यान में रखते हुए अपने मत का प्रयोग समय निकालकर जरूर करें। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. रविंद्र गौतम सभा में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों तथा आम जनमानस से निवेदन किया कि राष्ट्र के विकास में अपने मत का प्रयोग करना कदापि न भूलें। स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर, स्लोगन, नारों का प्रयोग करते हुए जनमानस को मतदान के प्रति उनके कर्तव्यों का एहसास कराया तथा मतदान के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्र हित में अपना अमूल्य मत अवश्य देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र अधिष्ठाता प्रो. कृष्णकांत सिंह, मुख्य गृहपति प्रो. तेज बहादुर सिंह, शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेंद्र राम, प्रो. रमाकांत सिंह, प्रो. आनंद शंकर चौधरी, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. रमेश मिश्र, उप कुलसचिव हरिश्चंद, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ध्यानेद्र मिश्र, डॉ. वीणा वादनी, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. हंसराज, डॉ. धनंजय शर्मा, डॉ. शशि प्रकाश, डॉ. अंबुज मिश्र, डॉ. शैलेष कुमार सहित अत्यधिक संख्या में स्वयंसेवकों एवं युवा विद्यार्थियों ने सक्रिय होकर प्रतिभाग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














