HomeFirozabad'विधान से समाधान' कार्यक्रम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

‘विधान से समाधान’ कार्यक्रम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

‘विधान से समाधान’ कार्यक्रम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग संयुक्त तत्वापधान के तहत उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व हरवीर सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पंचायत भवन मक्खनपुर पर पीयूष सिद्धार्थ सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में महिलाओं के हित संरक्षण कानून विषय पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं अन्य महिलाओं के साथ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज पीयूष सिद्धार्थ ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ‘विधान से समाधान‘ कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों और उन अधिकारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक विधिक प्रावधानों पर आधारित है। भारत में महिलाओं के अधिकारों को सशक्त बनाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अनेक महापुरुषों ने संघर्ष किया है। समाज में महिलाओं को उनके कर्तव्य ही बताये जाते रहे हैं, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता और उनके अधिकारों को विधिक प्रक्रिया के अनुरूप संरक्षित किया जाना भी आवश्यक है। श्रम विभाग में शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं और श्रम अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग में चलाई जा रही योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार उत्पीडन आर्थिक सहायता योजना, पूर्वदशम अनु० जाति/सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजना दशमोत्तर अनु०जाति, सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति, उभयलिंगी व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019, मुख्यमंत्री अभ्यदुय योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 योजनान्तर्गत वृद्धाश्रम का संचालन, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय एवं राजकीय अनुसूचित जाति बालक बालिका छात्रावास के विषय में भी जानकारी दी गयी।
थाना मटसैना प्रभारी निरीक्षक डा० रंजना गुप्ता ने आवश्यक पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि जिला स्तर पर महिला थानों की स्थापना की गई है, ताकि महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता से कार्रवाई हो सके। साथ ही पीड़िता की पहचान और नाम को गोपनीय रखने का विधिक प्रावधान भी है। इस अवसर पर वी०के० त्रिवेदी श्रम प्रवर्तन अधिकारी, सूर्य मिश्र जिला समाज कल्याण अधिकारी, आशुतोष त्रिपाठी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मक्खनपुर, अर्पणा कुलश्रेष्ठ संरक्षण अधिकारी, कीर्ति चैधरी तहसीलदार शिकोहाबाद, अम्बुज यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाये जाने में पराविधिक स्वयंसेवक सपना शर्मा, वीरवती, सोनपाल, धर्मेन्द्र ने सहयोग दिया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read