शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न

शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विकास खंड बावन की न्याय पंचायत कौढा की मासिक शिक्षक संकुल बैठक पीएम श्री विद्यालय कौढा में हुई जहां राज्य सन्दर्भदाता समूह सदस्य आशीष मिश्रा ने कहा कि छात्र—छात्राओं के अधिगम स्तर के आंकलन हेतु नियमित निपुण लक्ष्य ऐप पर आंकलन किया जाय। विद्यालयों में प्रयाप्त मात्रा में प्रिंट रिच सामग्री उपलब्ध है जिससे रोचकपूर्ण एवं गतिविधि आधारित शिक्षण में मदद मिलती है। अकादमिक रिसोर्स पर्सन अभय सिंह ने दीक्षा ऐप, पीएमई विद्या चैनल के माध्यम से साझा किये जा रहे प्रशिक्षण वीडियो का शिक्षण में सहयोग लेने को बताया। शिक्षक संकुल अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अब अधिकतर उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक पैनल आ गये हैं जिससे डिजिटल माध्यम से शिक्षण करने से विद्यालय के छात्र उत्साहित रहते हैं। बैठक में सर्वाधिक छात्र उपस्थिति वाले विद्यालय के शिक्षकों तथा शिक्षण में नवाचार, उत्कृष्ट शैक्षिक प्रथाओ, नई तकनीक के उपयोग करने वाले शिक्षकों के प्रयासों पर चर्चा हुई। इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के गठन पर आधारित गतिविधियों व आगामी माह की गतिविधियों की तैयारी पर भी चर्चा हुई। बैठक में नोडल शिक्षक संकुल अलोक पाण्डेय, विकास कुमार, शोभित सिंह, ओम प्रकाश, सुधा श्रीवास्तव, विजयलक्ष्मी, निशा पाठक, कृपाशंकर, सारिका शुक्ला, रंजना कुमारी, प्रतिभा वर्मा, आकांशा, आशुतोष दीक्षित सहित तमाम शिक्षक—शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA