वांछित आरोपी को अवैध तमंचा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान हत्या के प्रयास व पाक्सो एक्ट के वाँछित आरोपी को अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार किया गया।
थाना सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित आरोपी युवक रितिक उर्फ लक्ष्मण पुत्र रामू गिहार निवासी गिहार कालौनी थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद को क्वालिटी होटल के करीब 100 मीटर आगे इटावा की तरफ एनएच 2 सिरसागंज पर चौकिंग के दौरान एक अवैध तमंचा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी युवक पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही कर आरोपी युवक को न्यायलय के समक्ष पेश किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






