जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। हमेशा अपनी पूरी पढ़ाई को मेहनत व लगन से करते हुए बीएचयू जैसे कालेज की टापर छात्रा दुर्गेश नन्दनी ने बी.ए.एम.एस की पढ़ाई वर्ष 2008 से वर्ष 2014 तक काफी मेहनत से की। वर्ष 2014 में बीएचयू की यह छात्रा ने पूरे कालेज में टाप किया। उसके बाद एम.एस की पढ़ाई वर्ष 2014 से वर्ष 2017 तक पुनः पढ़ाई करते हुए एम.एस की परीक्षा को भी टाप किया। वर्ष 2018 में हौसले को बुलंद कर छात्रा ने पी.एच.डी.की भी पढ़ाई करते हुए टाप किया।
लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गयी 2019 की चिकित्साधिकारी पद की परीक्षा को दिया। जिसमें 2019 में यूपी में अपना परचम लहराते हुए 220वां रैंक आल यूपी में लायी। बता दें कि वह कैण्ट क्षेत्र के लच्छीपुरा कालोनी की निवासी है। लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्साधिकारी परीक्षा का परिणाम आते ही चयन होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों की होड़ लग गयी। दुर्गेश नन्दिनी के पिता नरेन्द्र सिंह वन बिभाग के रिटायर्ड क्षेत्रीय वन अधिकारी हैं जो वाराणसी समेत पूर्वांचल के अधिकांश जनपदों में अपनी सेवा दे चुके हैं।

आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग 2 करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।