HomeMathuraछज्जा व टीन शेड गिरने से मजदूर की हुई मौत

छज्जा व टीन शेड गिरने से मजदूर की हुई मौत

छज्जा व टीन शेड गिरने से मजदूर की हुई मौत

आरके धनगर
मथुरा। कोसीकलां शनिवार की देर रात्रि तेज बारिश के चलते कृषि अनाज मंडी स्थित बांकेलाल प्यारेलाल दुकान नंबर 8-बी के बाहर लगा छज्जा एवं टीन शेड गिर पड़ा। जिसके चलते छज्जे के नीचे सो रहा मजदूर होती गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे फर्म मालिक एवं व्यापारियों ने घायल मजदूर को स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर मंडी समिति के व्यापारियों में काफी रोष व्याप्त है।
व्यापारियों का कहना कि बी साइड में बनी करीब 2 दर्जन से अधिक दुकानों में करीब चालीस वर्षों से सुधार कार्य नहीं हुआ है, जबकि इस बारे में कई बार मंडी सचिव सहित मंडी प्रशासन के अधिकारियों को लिखित रूप से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद किसी भी अधिकारी के कान पर मंडी व्यापारियों ने कहा कि हाल ही में मंडी प्रशासन के द्वारा पूरे मंडी परिसर में तरह तरह के सुधार कार्य एवं कई टीन शेडों को बदलवाने का करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया गया है, लेकिन जिन दुकानों की मियाद समाप्त हो चुकी है, उन दुकानों में कोई कार्य नहीं कराया गया है। जिसको लेकर व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है।
इस मौके पर घटनास्थल पर मौजूद दर्जनों व्यापारियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। कहा कि मंडी प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर मृतक मजदूर के परिजनों की मदद की जानी चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read