डीएम व एसएसपी ने समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं

डीएम व एसएसपी ने समाधान दिवस पर सुनीं जनसमस्याएं

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सदर में सुनी समस्याएं। जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्धता से निस्तारण के निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए के जनता के प्रति पुलिस का बड़ा ही सरल व मृदुल व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि होती है, जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने अवगत कराया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज सदर तहसील में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 04 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी गई है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता ने जानकारी देते बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आज छाता तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 27 शिकायतें प्राप्त हुई और 2 का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी मांट रितु सिरोही ने अवगत कराया है कि तहसील मांट में 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी गोवर्धन प्रजाक्ता प्राजक्ता त्रिपाठी ने बताया कि गोवर्धन तहसील में 24 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया तथा उप जिलाधिकारी महावन कंचन गुप्ता ने बताया कि तहसील महावन में 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA