मांट एवं आबकारी टीम ने कार से जब्त की 240 बोतल अवैध शराब, दो गिरफ्तार

मांट एवं आबकारी टीम ने कार से जब्त की 240 बोतल अवैध शराब, दो गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। मांट पुलिस एवं आबकारी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे के माईलस्टोन 93.750 पर नोएडा से आगरा की ओर जाती हुई कार से तस्करी को जाती हरियाणा मार्का की 240 बोतल जब्त करते हुए दो तस्करों को पकड़ा है। आरोपितों के खिलाफ मांट पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ व अवैध शस्त्र रखने वाले व वांछित अपराधियो की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गुँजन सिंह मांट मथुरा के निर्देशन में थाना प्रभारी मांट जसबीर सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 भुवनेश दीक्षित व उ०नि० अरविन्द्र कुमार मय हमराही है0का0 मलिखान सिहं व है0का0 अनिल कुमार तथा आबकारी निरीक्षक भीम तिवारी मय हमराह है०का0 राज बल्लभ शर्मा व का० लल्लन सिंह के साथ संयुक्त रूप से पुलिस व आबकारी टीम द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे पर मांट टोल प्लाजा पर चैकिंग के दौरान सूचना पर यमुना एक्प्रेस वे पर माईलस्टोन 93.750 नोएडा से आगरा की ओर कार टोयटा कोरोला एल्टिस को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 240 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने कार में बैठे शातिर शराब तस्कर अजय पुत्र नरेन्द्र निवासी लखमीर वाला थाना जीन्द हरियाणा, विजय पुत्र बलवीर निवासी लखमीर वाला थाना जीन्द हरियाणा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA