963181
तेजस टूडे ब्यूरो
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
बैठक का मुख्य उद्देश्य यह था कि बूथ स्तर, मंडल स्तर और ब्लॉक स्तर पर पार्टी के संगठन को मज़बूती के साथ खड़ा किया जाए। इसी दृष्टिकोण से संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जा रहा है और सभी संबंधित इकाइयों को सक्रिय भूमिका में लाया जा रहा है। यह कार्य अगस्त माह के अंत तक पूर्ण रूप से तैयार कर लिया जाएगा, ताकि पार्टी आगामी चुनौतियों के लिए संगठित होकर उतर सके। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित यतेंद्र मुकद्दम ने कहा अगस्त माह को संगठनात्मक मजबूती का महीना घोषित किया गया है। हम हर बूथ, मंडल और ब्लॉक पर मजबूत संरचना खड़ी कर रहे हैं जिससे कांग्रेस फिर से जनमानस की पार्टी के रूप में उभर सके। मुख्य अतिथि अनिल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को उसकी वैचारिक जड़ों से जोड़ने और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का अवसर है। हमारी सबसे बड़ी ताक़त हमारे कार्यकर्ता हैं, और जब संगठन बूथ से मज़बूत होगा, तो पार्टी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। बैठक में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग सहित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बैठक में कांग्रेस पार्टी के सम्मानित वरिष्ठजन एवं समाज में प्रतिष्ठित अनेक विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिन्होंने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए और संगठन को मज़बूत करने का आह्वान किया। सभी ने संकल्प लिया कि ‘हर बूथ पर कांग्रेस’ को ज़मीनी स्तर पर लागू कर पार्टी को संगठित और सशक्त बनाया जाएगा।









