पुलिस को देख शातिर नौवीं मंजिल की खिड़की पर लटक गया है। कूद कर जान देने की धमकी दे दी। पंजाब पुलिस ने अग्निशमन को बुलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित फ्लैट से निकल लिया है। पकड़ा गया शातिर बैंक कर्मी बताया जा रहा है। 100 करोड़ का घोटाला करने पर पंजाब पुलिस ने उस पर इनाम घोषित कर रखा है। शातिर 22 जुलाई से राधा वैली में रह रहा था। पंजाब के फनीदपुर से पुलिस की एक टीम बैंक में प्रॉड के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने आई थी। पंजाब पुलिस के एक दरोगा और 3 सिपाही, जब आरोपी बैंक कर्मी अमित को गिरफ्तार करने राधा वैली स्थित फ्लैट पर पहुंचे तो आरोपी ने खुद को बालकनी में बंद कर लिया।आरोपी के कूदने की धमकी देने के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गये तत्काल हाईवे पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना हाइवे प्रभारी शैलेन्द्र सिंह और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद आरोपी को सकुशल पकड़ने के लिए मशक्कत करने लगी। पंजाब और हाईवे पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने 3 घंटे तक मशक्कत करने के बाद आरोपी को पकड़ लिया। जिसके बाद पंजाब पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि अमित एक बैंक में काम करता था। जिसने वहां सौ करोड़ का कोई फ्रेंड किया था। इसी मामले में पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पंजाब पुलिस को सूचना मिली कि वह मथुरा में छिपा बैठा है। जिसके बाद पंजाब पुलिस की टीम मथुरा आयी थी। आरोपी अमित ने राधा वैली की निर्मला विंग के सी ब्लॉक के 9 वीं मंजिल पर स्थित 903 नंबर फ्लैट किराए पर लिया था। 22 जुलाई को अमित को यह फ्लैट उसके दोस्त ने किराए पर दिलाया था। पंजाब पुलिस से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड ऑफिसर शशांक शेखर अरोडा ने शिकायत की उनको कुछ ग्राहकों ने सूचना दी कि कृषि सीमा खाते और एफ्ही खाते से पैसे के लेनदेन को लेकर छेड़छाड़ की गई है। इसकी जांच की तो बूटा सिंह के खाते से 4 लाख 70 हजार और अमरीक सिंह के खाते से 4 लाख 85 हजार की गड़बड़ी पाई गई। इसके अलावा कई अन्य खातों से धोखाधड़ी की गई। इस धोखाधडी के लिए खाता धारकों ने अमित ढींगरा का नाम लिया। जिसके बाद पुलिस ने बैंक क्लर्क अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद से अमित फरार हो गया था।









