कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने शहीदों को किया नमन
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। कारगिल विजय दिवस पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने वलदेव में संगोष्ठी का आयोजन किया जहां भाजपाजनों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र गामा और विशेष अतिथि वलदेव विधायक पूरन प्रकाश उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयपाल सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र गामा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के कारण देशवासी आज सुरक्षित हैं। ’ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए बताया कि इसमें भारत की मिसाइलों ने आतंकियों का खात्मा किया। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने टाइगर हिल जैसे दुर्गम स्थान को फतह किया और इस युद्ध में भारत के 527 वीर जवान शहीद हुए थे। विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को मजबूती मिली है। अब भारत रक्षा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो रहा है। पहले देश को हथियारों के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता था। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि सेना के बलिदान और योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में हथियार निर्माण इकाइयां स्थापित हो चुकी हैं। इससे देश की रक्षा शक्ति में वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, मनीष पाराशर, भानु प्रताप सिंह, अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोयल, सालिग राम चौधरी, नारायण पांडेय, मनोज चौधरी, चेतन उपाध्याय, वीरपाल भरंगर, जयपाल सिंह, महेश, बबलू सोनी, राजन लाल प्रधान, तरुण सैनी, रिंकू सोनी, देवेंद्र परिहार, देवेंद्र कौशिक कौशिक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














