
बीबीसी संवाददाता विकास पांडेय ने बताया कि ‘‘मैं मेले के मुख्य एंट्री गेट पर हूँ जहां से अब भी लाखों लोगों का कुंभ मेले में जाना जारी है।
Previous article
LATEST POSTS
Jaunpur News: वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन—पूजन
वासंतिक नवरात्रि के चौथे दिन कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने किया दर्शन—पूजन
वैदिक मंत्रोचारण, हवन, पूजन, मां के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमयतेजस टूडे...
Jaunpur News: दया सरस्वती पैरामेडिकल व फार्मेसी कालेज की छात्राओं का दिव्यांगों संग खेली होली
दया सरस्वती पैरामेडिकल व फार्मेसी कालेज की छात्राओं का दिव्यांगों संग खेली होलीतेजस टूडे सं.
बिपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित राजेश...
सभी हैं मौन, सरकार के आगे
सभी हैं मौन, सरकार के आगे
फिर बोले कौन, सरकार के आगे
हो गया कानून अंधा, नहीं दिखता चेहरा
बन बैठा लोकतंत्र बहरा, सरकार के आगे
हो गए कैद...
एक बाप की कुर्बानी, एक बेटे की चुप्पी
एक बाप की कुर्बानी, एक बेटे की चुप्पी
मगर अफसरों को छोड़ देने का अंजाम बहुत बुरा होगा
कुमार सौवीर
बाबर का बेटा हुमायूं और आजम खान का...
इसी दौरान कुंभ क्षेत्र से एम्बुलेंस का जाना जारी है। प्रशासन ने घायलों और मृतकों का कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है।’ सुमेधा पाल से बातचीत में एक पीड़ित महिला ने बताया कि भगदड़ में वह गिर गई थीं और उनके नीचे तीन लोग दबे थे जिनकी मौत हुई है। एक श्रद्धालु ने विकास पांडे से बात की जिन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से वो चले जा रहे हैं और उनको पुलिसकर्मी सही पता नहीं बता रहे हैं। स्टेशन से लेकर अब तक ग़लत रास्ते बताए जा रहे हैं। बीबीसी से आएशा मिश्रा नामक एक श्रद्धालु ने बुधवार तड़के गंगा घाट का हाल बताते हुए कहा कि ’एक ही रास्ते से लोग आ और जा रहे हैं, इस दौरान धक्का-मुक्की की वजह से लोग गिर जा रहे हैं। पुलिस या तो घाट पर है या द्वार पर है। बीच में कहीं पुलिस नहीं है। वैभव कृष्ण (डीआईजी महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र) ने बुधवार शाम को पत्रकारों को बताया कि संगम नोज घाट पर मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 25 की शिनाख्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 60 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। बीबीसी ने लिखा है कि चश्मदीदों की मानें तो और दो जगहों पर ऐसे हालात बने। इसमें लोगों की जान भी गई। प्रशासन का कहना है कि 29 जनवरी मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज़ के अलावा जिन दूसरी जगहों पर हादसे और मौतें होने के दावे किये जा रहे हैं, उनकी पुष्टि और जाँच की जा रही है।











