कैमूर की अदालत ने अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास में 3 वर्ष की सजा सुनायी
अनिमेष कुमार
भभुआ (बिहार)। जिला व्यवहार न्यायालय के विशेष पॉक्सो न्यायाधीश सह एडीजे सिक्स आशुतोष उपाध्याय ने नाबालिग पीड़िता के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने एवं दुष्कर्म के प्रयास करने के मामले में अभियुक्त जो करीब 18 माह से कारावास में है। प्रदीप राम पिता अवधेश राम ग्राम पटखौलिया थाना कुदरा जिला कैमूर को दोषी पाते हुए 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं जुर्माना की सजा सुनाया। विशेष लोक अभियोजक शशि भूषण पांडेय ने बताया की महिला थाना कांड संख्या 59/2021 में 2 जुलाई 2021 को 2 बजे दिन में पीड़ित को घर में अकेला जानकर घर में घुसकर अपने साथी जीतू राम के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म का प्रयास किए। बाद में जीतू का विचारण किशोर न्यायालय में हो रहा है। न्यायालय ने प्रदीप राम को दोषी पाकर उपरोक्त सजा सुनाई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












