HomeBiharबच्चों को शिक्षित कर शिक्षा का अलख जगाने के जद्दोजहद में विकास

बच्चों को शिक्षित कर शिक्षा का अलख जगाने के जद्दोजहद में विकास

बच्चों को शिक्षित कर शिक्षा का अलख जगाने के जद्दोजहद में विकास

100 से अधिक अनाथ, असहाय एवं गरीब बच्चों का कर चुके हैं मदद
जिला के 52 गांवों के दलित बस्ती में शैक्षणिक सुविधा मुहैया कराना है लक्ष्य
निशा
भभुआ (बिहार)। शिक्षक समाज का निर्माता होता है, इसलिए जो सम्मान शिक्षक का है, वह किसी और को प्राप्त नहीं है। जिले में कुछ ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने अपनी कार्य पद्धति से उदाहरण प्रस्तुत किये हैं। उन्होंने अपने कार्य को केवल नौकरी तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि समाज में कीर्तिमान भी स्थापित किया है। एक अच्छा शिक्षक समाज में अच्छे इंसान बनने और देश के अच्छे नागरिक बनने में हमारी मदद करता है लेकिन वर्तमान में शिक्षा का बाज़ारीकरण हो गया है जिससे गरीब तबका इससे कहीं न कहीं अछूता रह जा रहा है।

हालाँकि सरकार की ओर से लगातार इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन वह काफ़ी हद तक नाकाफ़ी सिद्ध हो रहा है। इसे देखते हुए भभुआ वार्ड 23 के निवासी इंजीनियर सह शिक्षक विकास विश्वकर्मा ने गरीब, असहाय बच्चों को शिक्षित बनाने का बीड़ा उठाया है।
विकास, राम बाबू विश्वकर्मा व कुसुम देवी के पुत्र हैं। अभी वर्तमान में रामजानकी प्रोजेक्ट महिला उच्च विद्यालय में अंग्रेजी के शिक्षक हैं उन्होंने 2018 में बीएड करके यह जॉब प्राप्त किया। इनके प्रयास से लगभग 100 से अधिक गरीब, अनाथ एवं असहाय बच्चों को शैक्षणिक मदद मिला है। वहीं विकास ने बताया कि मैंने गरीबी को नजदीक से देखा है गरीबी में शिक्षा ग्रहण करना कितना कष्टकर होता है मैने महसूस किया है।

मै नही चाहता कि गरीबी के कारण किसी बच्चा का शिक्षा प्रभावित हो जिसको लेकर ये 2010 से ही कम शुल्क में संस्थानों के माध्यम से शिक्षित करने का कार्य कर रहे थे। लेकिन नौकरी लगने के बाद सपना बदला और इन्होंने बच्चों के शैक्षणिक सहायता को लेकर कई तरह का तरबीक ढूंढा।

उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल में मेरे द्वारा पांच गरीब बच्चों का शुल्क अदा करके शहीद संजय सिंह महिला विद्यालय में एडमिशन कराया गया है। पांच गांवों में बोर्ड, शिक्षक, बुक्स एवं अन्य सामग्रियां प्रदान कर गरीब बच्चों को मदद पहुंचाया जा रहा है जिसमें शिवपुर, बेलांव, सिसौड़ा, खजूरा एवं लालापुर की दलित बस्ती शामिल हैं। उन्होंने बताया कि उनके जीवन का सपना है कि कम से कम जिला के 52 गांवों में इस कार्य को शुरू करा दूं। जहां भी शैक्षणिक उत्थान का कार्यक्रम होता है, ये वहां पहुंचते हैं और मददगार साबित होते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read