HomeTrendingयूपीएससी में परचम लहराने पर छात्रा दीप्ति रोहिल्ला का हुआ भव्य स्वागत

यूपीएससी में परचम लहराने पर छात्रा दीप्ति रोहिल्ला का हुआ भव्य स्वागत

यूपीएससी में परचम लहराने पर छात्रा दीप्ति रोहिल्ला का हुआ भव्य स्वागत

इं. आरके जायसवाल
ग्रुरूग्राम। वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या जिस पथ पर बिखरे शूल न हो। वह नाविक क्या नाविक की धैर्य परीक्षा क्या यदि धाराएं प्रतिकूल न हो।। उपर्युक्त पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए डी.पी.एस. मारुति कुंज की छात्रा दीप्ति रोहिल्ला (बैच 2018) ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा में ऑल इंडिया रेंक 39वां स्थान प्राप्त कर अपने व राज्य विश्वविद्यालय का नाम रौशन किया। होनहार तथा बहुमुखी प्रतिभा की धनी छात्रा दीप्ति ने डीपीएस‌ मारुति कुंज में नर्सरी से लेकर 12वीं तक पढ़ाई करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया था। डीपीएस मारुति कुंज परिवार अपनी होनहार छात्रा की इस उपलब्धि पर अत्यंत हर्षित व गौरवान्वित है। सोमवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित करके छात्रा दीप्ति को सम्मानित करते हुए उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि को बडे धूमधाम से मनाया गया। साथ ही स्कूल के सभी अध्यापकों सहित विद्यालय कर्मचारीयों ने गौरवान्वित महसूस महसूस करते हुए सूनहरे भविष्य कि शुभकामनाएं दीं।‌ दीप्ति ने अपने उद्बोधन में शाला परिवार का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय को देते हुए अध्यापकों द्वारा पढ़ाते समय प्रदान की गई अध्ययन की बारीकियों, उनसे प्राप्त संस्कारों और स्वयं के जिज्ञासा परक स्वभाव को दिया। साथ ही प्रधानाचार्य अखिलेश चंद्र चतुर्वेदी ने पत्र—प्रतिनिधि इं. आरके जायसवाल से बातचीत में कहा कि छात्रा दीप्ति ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। दीप्ति अन्य शिक्षणेत्तर गतिविधियों में भी सभी बच्चों कि प्रेरणास्रोत रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read