गुरूग्राम में पूर्वांचल समाज ने किया समर्थन
इं. आरके जायसवाल
ग्रुरूग्राम। भाजपा चुनाव कार्यालय सेक्टर 15 पार्ट 1 गुरुग्राम में केंद्रीय राज्यमंत्री व निवर्तमान सांसद भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में बैठक हुई जहां भारी संख्या में पूर्वांचल संस्थानों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही वर्तमान सांसद राव इंद्रजीत भी शामिल हुए। पूर्वांचल समाज लोगों ने राव का समर्थन करते हुए जीत की भरोसा दिलाया।
राव इंद्रजीत ने सभी पूर्वांचलवासियों को आश्वासन दिया कि हर संभव सहायता हम लोग हमेशा करते रहेंगे और आने वाला पार्षद के चुनाव में नगर निगम के चुनाव में पार्षद का टिकट पूर्वांचल समाज को मिले, इसका भी मैं प्रयास करूंगा। उपस्थित पूर्वांचल समाज के लोगों ने भी उन्हें पूर्ण आश्वस्त किया कि पूर्वांचल समाज इकट्ठे होकर भाजपा के समर्थन में वोट करेंगे और आपको अभी तक के सबसे अधिक मतों से विजयी बनाकर गुरुग्राम लोकसभा से भेजेंगे।
इस अवसर पर पूर्वांचल जन कल्याण संघ के अध्यक्ष उपेंद्र राय, दीपक सैनी, रणधीर राय, शंभू कुशवाहा, मयंक दुबे, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विपिन जायसवाल, पाटलिपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति के महासचिव संत कुमार, देवानंद यादव, राजेश यादव, गगन सोनी, मिथिलांचल जन सेवा समिति के कोषाध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, समसुल, कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष गंगासागर कुशवाहा, रामबालक चौरसिया, तारकेश्वर राय, दीपक सिंह, भरत कुशवाहा, महावीर मिश्रा, राम बहादुर सिंह, लाल बाबू पांडेय, डा. बागेश पटेल, भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी राघवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















