HomeTrendingमहिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: डा. दहिया

महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: डा. दहिया

  • महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार प्रतिबद्ध: डा. दहिया

तेजस टूडे ब्यूरो
सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा। हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 9 से 13 मार्च तक जिले में महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह विशेष अभियान राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण करते हुए उनके अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आयोग अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इन जन सुनवाइयों में महिलाओं को अपनी शिकायतें सीधे मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च को पानीपत में जन सुनवाई आयोजित की जाएगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि महिला जन सुनवाई महिलाओं को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। प्रत्येक पीडि़त महिला को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर प्रदान किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम से पूर्व और पश्चात व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस अवसर का लाभ उठा सकें। जन सुनवाई में सीधे उपस्थित होकर दी जाने वाली शिकायतों पर भी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित यह विशेष अभियान न केवल महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज में जागरूकता और विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में भी सार्थक कदम माना जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read