HomeTrendingमुख्यमंत्री का बजट हरियाणा एवं पानीपत के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार:...

मुख्यमंत्री का बजट हरियाणा एवं पानीपत के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार: महापौर

  • मुख्यमंत्री का बजट हरियाणा एवं पानीपत के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार: महापौर

तेजस टूडे ब्यूरो
सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा। पानीपत नगर निगम की महापौर कोमल सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत लगभग 2.30 लाख करोड़ के विकासोन्मुख बजट का स्वागत करते हुए इसे हरियाणा के समग्र विकास और शहरी सशक्तिकरण का मजबूत रोडमैप बताया है। यह बजट विशेष रूप से पानीपत जिले के विकास, नगर निगमों को सशक्त बनाने, शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, युवाओं के भविष्य और महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। नगर निगमों के विकास के लिए किए गए प्रावधानों से सडक़ निर्माण, सीवरेज व्यवस्था, जल निकासी, स्वच्छता प्रणाली, पार्कों के विकास और आधुनिक स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को गति मिलेगी, जिससे पानीपत शहर के सुनियोजित विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। बजट में शहरी विकास एवं आधारभूत संरचना पर हजारों करोड़ रुपये के प्रावधान किए गए हैं जिससे नगर निगमों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पानीपत नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कौशल विकास कार्यक्रमों के विस्तार और स्वरोजगार योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं को लाभ मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाओं, स्वरोजगार को बढ़ावा देने, सुरक्षा और सामाजिक सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है जिससे प्रदेश की महिलाओं को आगे बढऩे के नए अवसर मिलेंगे। महापौर ने कहा कि यह बजट किसान, मजदूर, युवा, महिला, व्यापारी और शहरी नागरिकों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया संतुलित और दूरदर्शी बजट है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट औद्योगिक नगरी पानीपत के विकास को नई गति देगा तथा नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेगा। विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति करते हुए विकसित हरियाणा-विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read