HomeTrendingप्रशासन एवं आमजन के बीच सीधा संवाद का प्रभावी माध्यम बना जनता...

प्रशासन एवं आमजन के बीच सीधा संवाद का प्रभावी माध्यम बना जनता समाधान शिविर: उपायुक्त

  • प्रशासन एवं आमजन के बीच सीधा संवाद का प्रभावी माध्यम बना जनता समाधान शिविर: उपायुक्त

तेजस टूडे ब्यूरो
सागर गोयल
पानीपत, हरियाणा। जिला सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जनता समाधान शिविर में जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। शिविर की अध्यक्षता करते हुये उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि जनता समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद का प्रभावी माध्यम है। सरकार की मंशा है कि लोगों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी, समयबद्ध और जवाबदेह तरीके से किया जाए। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता समाधान शिविर का उद्देश्य यही है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। हमने आज 19 शिकायतें प्राप्त की हैं और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों में अधिकारियों से फोन पर बात कर उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि तय समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। अगर कहीं भी अनावश्यक देरी पाई गई तो जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस अवसर पर डीएचओ संदीप, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता करण बहल, डिप्टी सीएमओ दिव्या साहनी, डॉ. प्रज्ञा ईएसई, एसडीओ कृषि विभाग सुधीर, सीएम विंडो के एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र जोगी, कंप्लेंड अधिकारी सुरेश, महेश त्यागी, संजीव शर्मा, जोगिंदर, रमेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने संबंधित शिकायतों की जानकारी मौके पर ही प्राप्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read