Homeहरियाणाबच्चों व बाल हितधारकों के मध्य हुआ बाल संवाद

बच्चों व बाल हितधारकों के मध्य हुआ बाल संवाद

बच्चों व बाल हितधारकों के मध्य हुआ बाल संवाद

हरियाणा। बच्चों व बाल हितधारको के मध्य बाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था चाइल्डहुड एनहान्समेन्ट थ्रू ट्रनिंग एंड एक्शन (चेतना) ने किया जहां गुरुग्राम के विभिन्न विभागों जैसे जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति और लेबर डिपार्टमेंट गुरुग्राम से लगभग 100 बच्चों संवाद किया और उनके सामने अपनी समस्या रखी।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी नेहा दहिया, सुमन इंस्पेक्टर वूमेन सेल महिला थाना सेक्टर 50A और सोनिया यादव & उषा सोलंकी सदस्य बाल कल्याण समिति गुरुग्राम रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए चेतना संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार ने अतिथियों को बच्चों द्वारा बनाए गए पुष्पगुच्छों से स्वागत किया। साथ ही कार्यक्रम का उदेश्य बताया कि कैसे चेतना संस्था प्रोजेक्ट खिलती कलियां माध्यम से सड़क एवं कामकाजी बच्चों की शिक्षा एवं उनके एंपावरमेंट पर काम कर रही है। बाल संवाद पर मुख्य अतिथि नेहा दहिया जिला प्रोबेशन अधिकारी गुरुग्राम ने कहा कि चेतना संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है जो बच्चों के साथ गुरुग्राम के सभी जिला इकाई अधिकारियों के समक्ष वार्तालाप का आयोजन किया और बच्चों से रूबरू होने का मौका दिया। मुकेश जिला बाल संरक्षण इकाई गुरुग्राम ने कहा कि अगर बच्चों को किसी भी स्कूल से संबंधित समस्या आती है तो आप हमें बताएं। हम पूरी सहायता करेंगे। आपके स्कूल दाखिला से संबंधित और मैं आशा करती हूं कि आप सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और चेतना संस्था के साथ-साथ आप अपनी क्लास में भी नंबर वन है और ऐसे ही मुस्कुराते रहें। सोनिया यादव सदस्य बाल कल्याण समिति गुरुग्राम ने कहा कि अगर किसी भी बच्चे को कोई असुरक्षित टच करता है। आपको असहज महसूस होता है तो आप हमें बताएं। पुलिस से शिकायत करें। 1098 पर कॉल करें और अपनी मदद लें।हम आपके मदद के लिए 24 घंटे तत्पर हैं। सुमन इंस्पेक्टर वूमेन सेल सेक्टर 50 महिला थाना ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में आकर बहुत ही अच्छा लगा। मैं पोक्सो, जेजे एक्ट से संबंधित मामले को देखती हूं और मैं आज सभी बच्चों से अपील करना चाहती हूँ कि क्या आप सभी स्कूल जायेंगे। 14 वर्षीय राजकिशोर में अपने पढ़ाई से संबंधित सवाल किया कि मैम हमारे क्लास में 3 पीरियड लगते हैं और बाकी पीरियड खाली रहते हैं। एजुकेशन विभाग की तरफ से कल्पना रंगा ने कहा कि आप मुझे लिखित में दे दें। मैं उस स्कूल से संबंधित बातचीत कर समस्या का समाधान करूंगी। चेतना संस्था की एचआर हेड उषा जस्टा ने सभी का धन्यवाद करते हुये कहा कि यह बहुत ही अच्छी पहल है जब गुरुग्राम के सभी जिला अथॉरिटी के सामने बच्चों ने अपनी बात रखी और हम आशा करते हैं कि आगे भी इसी प्रकार से बच्चे और अथॉरिटी के साथ वार्तालाप होता रहेगा सभी आए प्रतिनिधि ने जलपान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना कार्यकर्ता सुवरोजित, जयवीर, आवेग, राजेश, ममता, कोमल, विशाल, मनीष, शिव, सीमा, दीपक, मिनाक्षी, रीनू, राजेंद्र, रजनी सहित तमाम लोगों का सहयोग सराहनीय है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read