संगठन की मजबूती को लेकर जदयू ने की बैठक
राकेश कुमार
भभुआ, कैमूर (बिहार)। संगठन की मजबूती को लेकर कुदरा प्रखण्ड स्थित पुसौली बाजार के डायमंड होटल में जदयू की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मोहनिया विधानसभा के प्रभारी अशोक चौधरी एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रखंड प्रभारी कुदरा प्रवीण यादव मोहनिया प्रखंड प्रभारी उपेंद्र तिवारी युवा जदयू के पूर्व अध्यक्ष हाशिम अंसारी, काशी नोनिया, हंसलाल चौधरी, मनोहर राम, रोहित राम, उपेंद्र राम, शमीम अंसारी सहित पार्टी के नेताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि जदयू संगठन को मजबूत करने को लेकर बैठक की गई जिसमें पार्टी को पंचायत एवं बुथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के लिए मंथन हुई हमारे नेता विपक्ष की एकता को गोलबंद करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा को 2024 के चुनाव में हराने के लिए विपक्षी एकता को सफलता भी मिल रही है। हम सभी अपनी पार्टी की विचारधारा का फैलाव करने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने खास बातचीत में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने और संगठन को धारदार बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। मिशन मुहिम के तहत पार्टी के समर्पित सक्रिय कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंच जनता की समस्याओं के निराकरण को ले निष्ठा एवं सेवा भाव से काम करने की बात की। और कहा की पार्टी 2024 के चुनाव में मजबूत जनाधार के साथ जीत हासिल करेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













