प्रधानमंत्री के सभा स्थल की तैयारियाँ जोरों पर
डीएम व सीडीओ समेत केन्द्रीय सुरक्षा टीम ने परखी व्यवस्था
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। आगामी 7 जुलाई को वाजिदपुर में पीएम मोदी की सभा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, सीडीओ हिमांशु नागपाल के साथ प्रधानमंत्री की निजी सुरक्षा टीम ने सभा स्थल की तैयारियों को परखा। इसके पूर्व बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा, एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ तथा एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह सुबह 9 बजे ही सेक्रेटरी गौरव विश्वकर्मा और पचास सफाईकर्मियों के साथ सभा स्थल पहुँचे। सफाईकर्मियों के अलावा जेसीबी लगाकर मैदान की साफ-सफाई और कूड़े-करकट को हटाया गया।

मण्डलायुक्त व डीएम शनिवार को सुबह आठ बजे ही वाजिदपुर स्थित सभास्थल पर पहुंच गये थे। 10 बजते बजते डीपीआरओ आदर्श भी मौके पर पहुंचे। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत मयंक मोहन और सफाईकर्मियों को साफ-सफाई से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए और कार्य की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की हिदायत दी। कानूनगो समेत आधा दर्जन लेखपाल कार्य मे जुटे रहे।बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा और एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्राम प्रधान और ग्रामवासियों को भी प्रेरित करके साफ-सफाई और अन्य कार्य में उनका सहयोग लिया।
पूरे स्थल की साफ-सफाई सूरज ढलने तक चलती रही और जेसीबी द्वारा कूड़ा उठान और निस्तारण का कार्य चलता रहा। अधिकारियों के भ्रमण के दौरान बीडीओ हरहुआ बीडीओ बीपी वर्मा, एडीओ पंचायत मयंक मोहन, एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह, ग्राम प्रधान लालमन यादव, जिला पंचायत सदस्य मूलचंद, जिला महामंत्री प्रधान संघ मधुवन यादव, शंभू यादव, पुष्पांजली पटेल, प्रदीप पटेल ‘बबलू नेता’, सेक्रेटरी गौरव विश्वकर्मा, रोजगार सेवक राजेन्द्र भारती नत्थू आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









