बिशुनपुरा ग्रामसभा में जनचौपाल का हुआ आयोजन
दीपक कुमार
सकलडीहा, चन्दौली। गोहदा बिशुनपुरा ग्रामसभा में प्रशासन आपके द्वार के तहत विकास खण्ड अधिकारी अरुण कुमार पांडे व ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह के संरक्षण में जनचौपाल का आयोजन किया गया। जहां अधिकारियों द्वारा जनचौपाल में लगे सभी विभागों के स्टालों पर जाकर अवलोकन के साथ जानकारियां भी प्राप्त की गई। वहीं मुख्य अतिथि सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह द्वारा उपस्थित बच्चों का अन्न प्रासन का कार्य भी किया गया।
इस चौपाल में बाल विकास पुष्टाहार, सिंचाई विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला सहकारी, खाद एवं रसद विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, राजस्व विभाग, आजीविका मिशन के साथ अन्य विभागों द्वारा चौपाल लगाया गया था। वहां पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा इस चौपाल में आये हुए ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सकलडीहा ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडे, ग्राम पंचायत अधिकारी बजरंगी पांडे, प्रधान इंदुमती देवी के साथ विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












