बसपाईयों ने मायावती का मनाया जन्मदिन

बसपाईयों ने मायावती का मनाया जन्मदिन

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिला मुख्यालय के एक लॉन में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की ओर से संगठन की सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दीर्घायु होने की कामना की और गोष्ठी कर पार्टी की नीतियों सिद्धांतों का लोगों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार कर और बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। इस दौरान लोकगीत गायक पप्पू ने गीतों के माध्यम से मिशन को सफल बनाने का आह्वान किया। बसपा के वीरेंद्र चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश में केवल बसपा ही सुशासन ला सकती है। क्योंकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जब भी प्रदेश की बागडोर संभाली, तब कानून व्यवस्था पूरी तरह से चुस्त और दुरुरत रही।

सुखाय बहुजन हिताय का नारा देने का काम सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया था। आज उकारों को हम सभी को बढ़ाने की जरूरत है। पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हमेशा गरीब शाषित दलितों और अल्पसंख्यको के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में काम किए हैं। उनके योगदान को आज हम सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों को बताने की जरूरत है। यही राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन पर सभी कार्यकर्ताओं को संभव संकल्प लेने की जरूरत है।

तभी संगठन मजबूत होगा। इस दौरान प्रदीप कुमार, छोटू भारती, तिलकधारी बिंद, राजीव कुमार पांडेय, विकास गौतम, चंद्रेश्वर जायसवाल, बनारसी राम, इरशाद अहमद, कयामुद्दीन, राम अवतार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन सुभाष चंद्र ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent