Homeबिहारअचानक लगी आग से धूं धूं कर जला ट्रक

अचानक लगी आग से धूं धूं कर जला ट्रक

अचानक लगी आग से धूं धूं कर जला ट्रक

श्याम सुंदर पांडेय
कैमूर (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के डीड़खीली टोल प्लाजा के पास एनएच2 पर एक सीमेंट लोड ट्रक में रविवार को दोपहर के समय अचानक आग लग गई और ट्रक धूं धूं कर जलने लगा। आग लगते ही आसपास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों के द्वारा आग को बुझाने का काफी कोशिश किया गया लेकिन तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के द्वारा घटना की सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही दर्गावती पुलिस के द्वारा घटना की सूचना अग्निशमन दल को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन दल के द्वारा आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर छतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक दुर्गावती से सीमेंट लोड करके सिवान जा रहा था। जैसे ही ट्रक डीड़खीली टोल प्लाजा के पास पहुंचा वहां पर ट्रक चालक गाड़ी को खड़ा करके फास्ट टैग रिचार्ज कराने लगा।

इसके बाद जब वह फास्ट टैग रिचार्ज करके गाड़ी के पास पहुंचा तो देखा कि गाड़ी की केबीन में आग लग गई है। इसकी सूचना उसके द्वारा एनएचआई और दुर्गावती पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस, एनएचआई एवं स्थानीय लोगों के द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। इसी बीच अग्निशमन दल की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। जिसके द्वारा आग को बुझाया गया लेकिन तब तक ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read