Homeरायबरेलीमिस्त्री ने नहीं कलयुगी बेटी ने ही मां को काटकर उतारा था...

मिस्त्री ने नहीं कलयुगी बेटी ने ही मां को काटकर उतारा था मौत के घाट

मिस्त्री ने नहीं कलयुगी बेटी ने ही मां को काटकर उतारा था मौत के घाट

महिला की हत्या में आया नया मोड़, प्रेम-प्रसंग के चलते वारदात को दिया था अंजाम
अनुभव शुक्ला
सरेनी, रायबरेली। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र स्थित सूरजीपुर गांव में आप लोगों ने बीती 9 मई को दिनदहाड़े एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या होने की खबरें तेजस टूडे हिंदी दैनिक अखबार में प्रमुखता से पढ़ी होगी। किंतु इस मामले में जब पुलिस ने तहकीकात करना शुरू किया तो मामले ने नया मोड़ ले लिया। इस घटना के खुलासे को सुनकर शायद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

जी हां, उस हत्या में कथित तौर पर राजमिस्त्री मनीष नाम के व्यक्ति पर भले ही आरोप लगाया गया हो किंतु उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि महिला की अपनी ही सगी कलयुगी बेटी संघर्षिता उम्र 16 वर्ष ने ही सिलबट्टे व कुल्हाड़ी से काटकर अपने मां की निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया था। आपको बताते चलें कि सरेनी थाना क्षेत्र में बीती 9 मई सोमवार की सुबह लगभग 11:30 बजे सुरजीपुर मजरे सोतवा खेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मचा। जब पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने ननकाई पत्नी भोला को सिलबट्टा व कुल्हाड़ी से मार कर मौत के घाट उतार दिया। जिससे 35 वर्षीय महिला ननकई की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं मृतका के पति भोला ने आरोप लगाया था कि उसका मनीष नाम के शख्स के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ दिन पहले अनबन हुई थी।

जिसमें मनीष नाम के शख्स ने भोला को धमकाया था। जिसके कुछ ही दिन बाद भोला की पत्नी ननकई को मनीष नाम के शख्स ने अपने दो साथियों संग मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं जब पुलिस ने मामले कि गहनता से तहकीकात किया तो दिनांक15/5/2022 को साक्ष्य संकलन कर प्रकाश में आई वादी भोला यादव पुत्री विधि संघर्षिता उम्र 16 वर्ष को थाना प्रभारी इंद्र पाल सिंह के साथ निरीक्षक उरेश सिंह, हे.का. महेश सिंह तोमर, म.का. गुन्जन सिंह, म.का. शिखा तिवारी द्वारा उसके घर ग्राम सुरजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है तथा घटना के समय पहने कपड़े बरामद किए गए हैं। आखिर में बेटी ने मां बेटी के रिश्ते को कर ही दिया शर्मसार। खुद ही अपनी मां की निर्मम हत्या कर कलयुगी बेटी ने आखिरकार दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read