नकाबपोश बदमाशों ने युवक का बैग छीना
जितेंद्र सिंह चौधरी
मिजार्मुराद, वाराणसी। मिजार्मुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर स्थित अनुभव बिहार ढाबा के पास रविवार की दोपहर 2 बजे के लगभग सफेद कलर अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश कछवा रोड से वाराणसी की तरफ दक्षिण पटरी पर जा रहे एक बाइक सवार को रोक कर उसके बैग को छीन लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ लाल पैथ लैब कार्यरत राहुल वर्मा पुत्र नंदू पटेल निवासी ग्राम लच्छापुर थाना मिजार्मुराद, कछवा रोड बैटरी बदलवाने हेतु आया था वापस कछवा रोड से अपने घर लच्छापुर जाते समय अनुभव विहार ढाबा के पास बिना नंबर प्लेट का अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उसे रोक कर उसके गाड़ी का चाबी निकाल लिया और उसका बैग छीन लिया बैग मे पैसा न मिलने पर बैग में रखे बाइक के कागज को निकाल लिया। शोरगुल मचाने पर बाइक सवार बदमाशो ने गाड़ी की चाभी और गाड़ी के कागज को लेकर मौके पर से फरार हो गए। भुक्तभोगी ने उक्त घटना की शिकायत मिजार्मुराद थाने पर आकर तहरीर के माध्यम से किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












