Homeरोहताससरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना हम लोगों का काम: डीएम

सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना हम लोगों का काम: डीएम

सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना हम लोगों का काम: डीएम

दावथ में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चारों धाम मिश्रा
दावथ (रोहतास)। प्रखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय खेल मैदान में सरकार द्वारा संचालित जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम नवीन कुमार का स्वागत स्थानीय, दावथ मुखिया चंदन कुमार, उसरी मुखिया संजय कुमार सिंह, बभनौल मुखिया राधा मोहन सिंह, दावथ सरपंच, विजय बहादुर सिंह,ने बुके व अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया। इसके बाद डीएम नवीन कुमार, एसडीओ अनिल बसाक, एडीएम चन्द्र शेखर सिंह, सीएस केएन तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उसके बाद प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत गा कर सभी अधिकारियों का स्वागत किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग सबसे पहले अपने नये एसडीओ अनिल बसाक का स्वागत करिए, प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी से अपने समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को प्रखंड में आयोजित होने वाले जनता दरबार में जाऐं। यदि आपको वहां समाधान नहीं मिला तो आप अपने नये एसडीओ से मिलें वहा आपको समाधान निश्चित तौर पर मिलेगा। डीएम ने कहा कि पंचायतों में हो रहे जनकल्याण शिविर में आये आवेदनों को पोर्टल पर लोड कर लिया गया है जिसके निष्पादन का कार्य जारी है। कम्पोजिट ग्रांट की राशि 10 हजार से 1 लाख तक की राशि विद्यालयों को एमडीएम का भोजन बैठकर करने के लिए दरी हेतु दी जाती है।‌
एडीएम चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य में दावथ अंचल लगातार आठ महिने से पहले व दूसरे स्थान पर है, इसके लिए सीओ नवलकांत व अंचल कर्मियों सहित प्रखंड के लोगों को बधाई दी। प्रोजेक्ट बालिका स्कूल की छात्रा ने शिक्षक और कमरों की समस्या रखी। डीएम ने कहा कि अगले सत्र के पहले आपके स्कूल को पर्याप्त कमरे की व्यवस्था हो जाएगी। अगले सत्र से पहले शिक्षकों की कमी भी दुर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को स्कूल भेजें। प्रोजेक्ट स्कूल में जाने का रास्ता नहीं होने का मामला उठाया जिस पर कोई स्पष्ट जबाब नहीं दे पाये। डीएम ने कहा मिट्टी में चलना भी कोई बुरा नहीं होता है। गुलबास बानो ने बिक्रमगंज एएस कालेज में सभी विषय के लेक्चरर नहीं है तथा पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बस की व्यवस्था की जाय।
सुंदर निवासी आरती देवी ने कहा कि मेरे जमीन पर दूसरा व्यक्ति जबरन घर बना रहे हैं।
बभनौल की सितामुनी देवी बिजली बिभाग की शिकायत कर कहा कि कनेक्शन लिए हैं परंतु बिजली नहीं दिया जा रहा है। डीएम ने बिजली जेई को निर्देश जल्दी बिजली चालु करने का निर्देश दिया। लड़कों ने कहा कि खेल मैदान के उपर बिजली का हाई वोल्ट तार है जिससे फूटबाल लड़ जाता है। इससे चिंगारी निकलती है जिसके टूट कर गिरने से बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है। डीएम ने बिजली जेई को गार्ड वायर या कभर तार लगाने का निदेश दिया। सोनुबाला ने पीएनबी बैंक का अधिकारी व कर्मचारियों ने फ्राड किया है। डीएम ने एसडीओ को जांच करने का निर्देश दिया। गुडु सिंह दावथ गांव में सड़क संकिर्ण होने जिससे जाम की समस्या होती है जहां घंटों जाम व कीचड़ से परेशानी होती है। डीएम ने भूअर्जन अधिकारी से मिलने की बात बताया। सुरेंद्र चौधरी डिलियां ने अपने स्वतंत्रता सेनानी पिता के 41 माह के स्वतंत्रता सेनानी पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की।
डीएम ने शुक्रवार को सासाराम बुलाया। पिंकी कुमारी गीधा ने बताया कि मेरे पति की मृत्यु बिजली करंट से हुयी थी, कोई मुआबजा या लाभ नहीं मिला। डीएम ने आवास योजना का लाभ देने की बात बीडीओ से कहा।‌ मो. नसीमुदीन ने एक साल पहले के आदेश पर सीओ दखल कब्जा नही दिला रहे हैं। डीएम के पुछने पर सीओ ने फोर्स नहीं मिलने की बात बतायी। डीएम ने कहा कि पुलिस लाइन से फोर्स दिया जाएगा। अनिल सिंह पड़रिया पूर्व सैनिक प्राथमिकी हेतु थाना में आया परंतु एफआईआर दर्ज नहीं हुआ। डीएम ने लोक शिकायत में आवेदन करें। सुरेंद्र चौधरी ने जनता दरबार में बगल वाले से जमीन पर विवाद का मामला उठाया। डीएम ने कार्य रोकवाने का आदेश पुलिस को दिया।
संजय कुमार ने कहा कि एसडीओ के आदेश के बावयुद मेरे जमीन पर कब्जा नहीं दिला रहे हैं। डीएम ने एलआरडीसी के कोर्ट में मामला दायर करें। मिर्जापुर निवासी सुनिल सिंह ने मिर्जापुर स्कूल के शिक्षक द्वारा बच्चियों को बैड टच व अश्लिल हरकत का मामला उठाया। डीएम ने तत्काल बीईओ व बीपीआरओ को जांच व कारवाई का निर्देश दिया। रामचंद्र सिंह, बोदाढ़ी दावथ में स्टेडियम बनाने की मांग किया जिसपर डीएम ने सरकारी या निजि भूमि उपलव्ध कराने पर तीन माह के अंदर काम शुरु करा दूंगा। दावथ महादलित टोला में आने जाने का रास्ता का पक्कीकरण की मांग की। डीएम ने आरडब्लुडी के अधिकारी व बीपीआरओ को देखने का निर्देश दिया।
पूर्व मुखिया चंद्रमा यादव ने दंत चिकित्सक के लिए दांत मरीजों का दांत देखने के लिए कुर्सी नहीं है। डीएम ने सिविल सर्जन से पुछा सीएस ने शुक्रवार को ही कुर्सी भेजने की बात कहा। बिठवां निवासी नबी रसूल ने कहा कि मेरी लड़की तीन माह से गायब है, पुलिस कोई खोजबीन या कारवाई नहीं कर रही है। पुलिस टाल मटोल कर रही है। डीएम ने थानाथ्यक्ष को कारवाई करने का निर्देश दिया। दावथ के एक युवक ने दावथ बाजार में ट्रकों से अवैध वसूली का मामला उठाया। डीएम ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि वसूली रोकने व वसूली करने वालों को चिंहित कर कारवाई करने का निर्देश दिया।स्वागत भाषण एलआरडीसी ने किया।
इस अवसर पर डीएसपी बिक्रमगंज कुमार संजय, सीओ नवलकांत, बीडियो कुमार अश्विनी, बीपीआरओ काशीनाथ सिंह, जेई कौशलेंद्र कुमार, पीओ, थानाध्यक्ष कृपाल, पंचायत सचिव कुंज नारायण सिंह उपस्थित थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read