गर्भावस्था में पौष्टिक आहार के साथ फल खाना जरूरी
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। शरीर और मस्तिष्क के समुचित विकास के लिए विशेष कर गर्भवती माताओं व बच्चों के लिए पौष्टिक आहार के साथ फल खाना बहुत जरूरी है। उक्त विचार आँगनबाड़ी पाराकुँवर, विकास खण्ड बंकी में आयोजित सुपोषण दिवस मनाते हुए सुरेखा वर्मा कार्यकत्री ने व्यक्त किये।

उन्होंने यह भी कहा कि पीले व नारंगी गूदेदार फल जैसे पका हुआ आम, गाजर, पपीता, कद्दू, खाने से रतौंधी नहीं आती। इसी प्रकार मूंग, मसूर, राजमा, मूंगफली, काजू आदि खाने से शरीर संवर्धन में मदद मिलती है। कार्यक्रम के दौरान विशेष चार्ट के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया तथा बच्चों को प्रेरित करने हेतु लघु प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में नाजिया परवीन, ऊमी, सरोज, उर्मिला देवी, सविता कुमारी, शकुंतला, सरिता, रमदेई, कमला, जाहेरा खातून, नूर जहां, कमला, विद्यावती, वंदना, लाची, जूली इत्यादि उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















